Showing posts with label पर्यटन. Show all posts
Showing posts with label पर्यटन. Show all posts

कब्रगाह बन रहे टूरिस्ट स्पॉट

कब्रगाहों में पर्यटन की बात सुनने में अजीब लग सकती है, पर हैरान होने की जरूरत नहीं है। आजकल पूरी दुनिया में कब्रगाह टूरिज्म को बढ़ावा दिया जा रहा है। मशहूर हस्तियों की कब्रगाह के बारे में जानकारी हासिल करने में मदद करती है वेबसाइट 222. द्घद्बठ्ठस्त्रड्डद्दह्मड्ड1द्ग. ष्श्रद्व। यह वेबसाइट लांच करने वाले जिम टिम्पटन कहते है कि कब्रगाह के जिक्र से ही लोगों के जेहन में दुख के भाव उभरने लगते है, पर आप जब किसी की कब्र पर जाते है, तो यह ठीक उसी तरह है जैसे कि आप अपने किसी परिचित से मिलने पहुंचे है। मुझे हमेशा कब्रगाहों के भीतर एक अलग किस्म का सौंदर्यबोध होता है। जो लोग अंतर्मुखी होते है उनके लिए वे एक पार्क की भांति है, क्योंकि कोई वहां आपके पास आकर खेलने की जिद नहीं कर सकता।

अमेरिका में मैसाचुसेट्स में कैम्ब्रिज और वाटरटाउन स्थित माउंट ऑबर्न कब्रगाह अपने मनोरम दृश्यों के लिए मशहूर है, जिसकी वजह से वहां पर्यटकों का तांता लगा रहता है। इससे प्रभावित होकर अमेरिका में न्यूयार्क सेंट्रल पार्क एवं ऐसे कई सार्वजनिक स्थल तैयार किए गए। ल्यूसियाना में न्यू ओरलेंस गए पर्यटकों की यात्रा सेंट लुई की कब्रगाह जाए बगैर अधूरी मानी जाती है। लॉस एंजिल्स, कैलीफोर्निया में हॉलीवुड फॉरएवर कब्रगाह में तो हर वीकएंड में पर्यटकों की खासी भीड़ होती है। लोग वहां पिकनिक मनाने पहुंचते है।

अटलांटा, जार्जिया में ओकलैंड कब्रगाह में स्पेशल इवेंट भी आयोजित किए जाते है, जिसमें हैलोवीन से लेकर अमेरिकी इतिहास इत्यादि के बारे में पर्यटकों को जानकारी दी जाती है। इस कब्रगाह के निकट एक रेस्त्रां है, जिसका नाम है सिक्स फीट अंडर। इस रेस्त्रां में पर्यटक अपने मनपसंद भोजन का लुत्फ उठा सकते है।

अमेरिका ही नहीं दुनिया के अन्य देशों जैसे फ्रांस और पोलैंड इत्यादि में कई कब्रगाहे पर्यटकों के बीच विशेष रूप से लोकप्रिय है। यूक्रेन में लिकाकीव कब्रगाह यूरोप की सबसे पुरानी कब्रगाहों में से एक है। वर्ष 1567 में बनी यह कब्रगाह वहां दफनाए गए मशहूर कवि, कलाकार, लेखक इतिहासकार एवं सैनिकों की कब्र पर लगाए गए पत्थरों पर कलात्मक अभिव्यक्ति के लिए मशहूर है। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सोवियत सेना ने इस कब्रगाह को काफी हद तक नष्ट कर दिया था। वर्ष 1975 में इस कब्रगाह को ऐतिहासिक स्मारक घोषित करके उसे संरक्षण प्रदान किया गया। यह कब्रगाह पर्यटकों के बीच बेहद लोकप्रिय है।

कब्रगाहों में पर्यटन खोजने वाले पर्यटकों के लिए वे जीवन और मृत्यु की वास्तविकता को समझने से कहीं बढ़कर हैं। कब्रगाहे उनके लिए आनंद और प्रेरणा का स्त्रोत है। वहां उन्हे एक संस्कृति और इतिहास को समझने का मौका मिलता है।

[जागृति सरन]