Showing posts with label फैशन. Show all posts
Showing posts with label फैशन. Show all posts

फैशन जिज्ञासा

1. मेरी बॉडी का बॉटम पोर्शन हेवी है और टॉप पोर्शन पतला है। मुझे वेस्टर्न ड्रेसेज पहनने का शौक है, लेकिन अपनी पियर शेप्ड बॉडी के कारण मैं वेस्टर्न ड्रेसेज अवॉयड करती हूं। मुझे बताएं कि किस तरह की ड्रेसेज मुझ पर सूट करेंगी? श्रुति, लखनऊ पियर शेप्ड बॉडी वालों के बॉटम पोर्शन पर लूज ड्रेसेज अच्छी लगती हैं। आप जो भी ड्रेस चूज करें, ध्यान रखें कि वह बॉटम पोर्शन पर बॉडी हगिंग न हो। साथ ही आप टॉप पोर्शन पर फिटिंग का विशेष ध्यान रखें। कोई भी फ्लेयर वाली ड्रेस आपकी बॉडी पर फबेगी। 2. मैं ज्यादातर सलवार-कुर्ता पहनती हूं। सर्दियों में कार्डिगंस पहनना मुझे अच्छा नहीं लगता, क्योंकि मुझे लगता है कि वह मेरे लुक को खराब करता है। मुझे बताएं कि सर्दियों में मैं कार्डिगंस के अलावा क्या पहन सकती हूं ताकि मैं सलवार-कुर्ते भी पहन सकूं और मेरा लुक भी खराब न लगे? प्रतीक्षा, उदयपुर सलवार कमीज पर कार्डिगंस सबसे ज्यादा फबते हैं, लेकिन अगर आप उन्हें नहीं पहनना चाहतीं तो लांग कोट्स ट्राई कर सकती हैं। इस सीजन लांग कोट्स का फैशन जोर पर रहेगा। आउटफिट चाहे इंडियन हो या वेस्टर्न, ये सभी पर अच्छे लगते हैं। 3. सर्दियों के मौसम में कॉलेज जाने के लिए साधारण जींस-पुलोवर या जैकेट वाले लुक से बोर हो चुकी हूं। कुछ ऐसा बताएं जिससे मैं थोडा डिफरेंट दिखूं और अच्छा महसूस करूं। पायल चैटर्जी, डिबरूगढ सर्दियों में जींस-पुलोवर या जैकेट का कोई विकल्प नहीं हो सकता, लेकिन आप इन्हें खूबसूरत तरीके से एक्सेसराइज करके अपने लुक को और बेहतर बना सकती हैं। इस सीजन में स्कार्फ का फैशन जोर पर रहेगा। स्कार्फ को अलग-अलग तरह से टाई करके आप डिफरेंट लुक क्रिएट कर सकती हैं। साथ ही अपने शूज को बदलते रहें। साधारण स्पोर्ट शूज के बजाय बूट्स या बूटीज ट्राई करें। इसके अलावा इस सीजन में लेयरिंग का बहुत फैशन रहेगा। कई सारे गारमेंट्स को एक साथ को-ऑर्डिनेट करके लेयरिंग बनाएं, इन सब तरीकों से आप बोरिंग लुक से इतर कुछ डिफरेंट कर सकती हैं। 4. मैं अपनी बहन की शादी में पहली बार ब्राइड्समेड बनूंगी। मैं इस मौकेपर एकदम डिफरेंट लगना चाहती हूं। मेरी उम्र 19 वर्ष है, हाइट 5 फुट 6 इंच और बॉडी स्लिम है। मैं साडी पहनना चाहती हूं। मुझे बताएं कि मुझे किस तरह की साडी का चुनाव करना चाहिए। सीमा, भोपाल आपकी बॉडी स्लिम है, इसलिए आप हल्के फैब्रिक की साडी ट्राई कर सकती हैं, मसलन नेट। इस साडी को एक अलग अंदाज में ड्रेप करके आप डिफरेंट लुक पा सकती हैं। आप अपने ब्लाउज के साथ भी थोडा एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं। ट्रेडिशनल कट्स के बजाय कुछ कंटेंपरेरी कट्स ट्राई करें। अपने मेकअप और हेयर स्टाइल पर भी विशेष ध्यान दें। 5. मैं सर्दियों में भी अपनी शॉर्ट स्क‌र्ट्स को पहनना चाहती हूं। मुझे बताएं कि इन्हें मौसम के हिसाब से कैसे पहना जा सकता है? रितु, बैंगलोर सर्दियों में शॉर्ट स्क‌र्ट्स को छोडने की बिलकुल जरूरत नहीं है, खासकर तब जब लेयरिंग फैशन में हो। आप लेगिंग्स या स्लैक्स के साथ इन्हें टीम करके सर्दियों के हिसाब से उपयुक्त बना सकती हैं। साथ ही इन सर्दियों में बूट्स का फैशन भी जोर पर रहेगा। लांग लेंथ बूट्स को अपनी शॉर्ट स्क‌र्ट्स के साथ पहनकर आप ट्रेंडी लुक पा सकती हैं। इन ऑप्शंस को ट्राई करते समय आपको कलर को-ऑर्डिनेशन को ध्यान में रखने की जरूरत है। सखी प्रतिनिधि

फैशन जिज्ञासा

1. मैं कॉरपोरेट जगत में सीनियर पोजीशन पर कार्यरत हूं। ड्रेस कोड के अनुसार मुझे फॉर्मल कपडे ही पहनने होते हैं, लेकिन मैं ट्राउजर्स पहन कर बोर हो चुकी हूं। मुझे कुछ विकल्प सुझाएं। अंजना शर्मा, नोएडा इस सीजन में स्लिम फिटेड नी-लेंथ ‌र्स्कट व ड्रेसेज काफी पॉपुलर हैं। ये ड्रेसेज टेलर-मेड होती हैं। यदि इन ड्रेसेज को सूटिंग फैब्रिक से तैयार किया जाए तो ये ज्यादा आरामदेह भी होती हैं और फॉर्मल लुक भी देती हैं। अगर आपके हाथ टोंड हैं तो आप स्लीवलेस ट्राई कर सकते हैं, वरना स्लीव्स वाले ड्रेसेज ही पहनें। सर्दियों में मैंचिंग कार्डिगन आपके लुक को पूरा करेगा। 2. मैं ऑफिस के लिए फॉर्मल ड्रेसेज में तैयार होती हूं, लेकिन अकसर मैं दोस्तों के साथ ऑफिस के बाद सीधे पार्टी या गेट-टूगेदर में चली जाती हूं। मेरी बॉडी पियर-शेप्ड है और जैकेट उतार देने के बाद मुझे ज्यादा कंफर्टेबल नहीं लगता। मुझे सुझाएं कि मैं कैसी आउटफिट्स ट्राई कर सकती हूं जिनमें मैं ऑफिस का भी ड्रेस कोड फॉलो कर लूं और आउटिंग्स में भी ठीक लगूं। सुनिधि, जयपुर आपकी जैसी बॉडी टाइप पर स्ट्रेट कट ट्राउजर्स सबसे उपयुक्त लगेंगे। ध्यान रखें कि आपके ट्राउजर्स का बेस थोडा वाइड हो। ट्राउजर की फिटिंग का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। हिप्स और थाइज पर ट्राउजर टाइट फिटिंग का नहीं, बल्कि फ्री-फ्लोइंग रखें। ट्राउजर की स्टाइलिंग सिंपल रखें और बैक पॉकेट्स या एक्स्ट्रा स्टिचिंग से बचें। इस तरह के ट्राउजर्स आउटिंग्स के लिए भी परफेक्ट होते हैं। 3. मेरा स्किन टोन गोल्डन ब्राउन जैसा है। मुझ पर किस तरह के शेड्स अच्छे लगेंगे? देवलीना पॉल, गुवाहाटी अपनी ड्रेसेज के चुनाव के दौरान आप अर्दी टोंस को प्रमुखता दें तो बेहतर होगा। बेज, ऑरेंज, आदि रंगों के शेड्स आपके स्किन टोन को सूट करेंगे। इसके अलावा खास मौकों पर आप वॉर्म शेड्स ट्राई कर सकती हैं जैसे ब्रिक रेड, मरून, मस्टर्ड, एमरल्ड ग्रीन, टरक्वॉइज आदि। ब्लू टोन के रंग और डार्क और डल शेड्स अवॉइड करें। मेरी बॉडी का अपर पोर्शन थोडा हेवी है। इस वजह से मैं साडी पूरा ड्रेप करके पहनती हूं। मैं फैशनेबल ब्लाउज पहनना चाहती हूं और साडी को भी स्टाइलिश अंदाज में ड्रेप करना चाहती हूं। 4. मुझे बताएं कि अपनी बॉडी के फ्लैप बिना दिखाए मैं ऐसा कैसे कर सकती हूं जो कि खराब न लगे? देवजानी, सिलीगुडी आपको अपने ब्लाउज का सही चुनाव करना चाहिए। साधारण फैब्रिक्स और प्लेन ब्लाउज आपके फ्लैप को और ज्यादा उभार सकते हैं। इसलिए हेवी फैब्रिक्स का चुनाव करें। साथ ही अपने ब्लाउज में इंबेलिशमेंट्स या एंब्रॉयडरी भी करवाएं, ताकि जब आप फैशनेबल अंदाज में साडी पहनें तो आपका ब्लाउज खूबसूरत दिखे। इससे आपका एक्स्ट्रा फैट भी नजर नहीं आएगा और साडी के विभिन्न ड्रेप्स भी तैयार कर सकती हैं। सखी प्रतिनिधि

ग्लोबल देसी फैशन

गर्ल नेक्स्ट डोर - ग्लोबल देसी लुक
इस कलेक्शन में बाटिक प्रिंट्स और पैचवर्क को प्रमुखता से प्रयोग किया गया। रंगों के एक्सपेरिमेंट में डिजाइनर ने कलात्मकता का पूरा परिचय दिया है। चटख रंगों के साथ कंटेंपरेरी कट्स के प्रयोग वाली यह ड्रेस प्रोफेशनल और कॉलेज-गोइंग लडकियों के लिए उपयुक्त है। ये ड्रेसेज कॉटन फैब्रिक्स से डिजाइन की गई हैं जो इन्हें पहनने में और भी ज्यादा आरामदायक बनाता है। इस तरह के कलरफुल आउटफिट्स को रात की पार्टीज में भी आराम से कैरी किया जा सकता है। हेवी सिल्वर एक्सेसरीज ऐसे आउटफिट्स को बडी खूबसूरती से कॉम्प्लीमेंट करते हैं और देते हैं आपको ग्लोबल देसी लुक।

बोल्ड एंड ब्यूटिफुल
आजकल बोल्ड एंड ब्यूटिफुल का कॉन्सेप्ट बेहद पॉपुलर है और डिजाइनर ने इसे अपने क्रिएशन में बख़्ाूबी उतारा है। ब्लैक जैसे बोल्ड रंग पर चिकन की कढ़ाई और मिरर वर्क के साथ डिजाइनर ने काफी एक्सपेरिमेंट किया है। शॉर्ट कुर्ती जैसे रेगुलर आउटफिट को फैंसी टाइट्स या जींस के साथ टीम करके एक अलग और आकर्षक लुक तैयार किया जा सकता है। बात एक्सेसरीज की करें तो बोल्ड एंड ब्यूटिफुल लुक के लिए चंकी ज्यूलरी उपयुक्त है। गर्ल नेक्स्ट डोर इस कलेक्शन में बाटिक प्रिंट्स और पैचवर्क को प्रमुखता से प्रयोग किया गया। रंगों के एक्सपेरिमेंट में डिजाइनर ने कलात्मकता का पूरा परिचय दिया है। चटख रंगों के साथ कंटेंपरेरी कट्स के प्रयोग वाली यह ड्रेस प्रोफेशनल और कॉलेज-गोइंग लडकियों के लिए उपयुक्त है। ये ड्रेसेज कॉटन फैब्रिक्स से डिजाइन की गई हैं जो इन्हें पहनने में और भी ज्यादा आरामदायक बनाता है। इस तरह के कलरफुल आउटफिट्स को रात की पार्टीज में भी आराम से कैरी किया जा सकता है। हेवी सिल्वर एक्सेसरीज ऐसे आउटफिट्स को बडी खूबसूरती से कॉम्प्लीमेंट करते हैं और देते हैं आपको ग्लोबल देसी लुक।

हिप्पी लुक
इस लुक के लिए डिजाइनर ने कट्स और ड्रेप्स के साथ बेहतरीन प्रयोग किए हैं। मिक्स एंड मैच के कॉन्सेप्ट पर आधारित ये आउटफिट्स खूबसूरत एंब्रॉयडरी को दर्शाते हैं। ये ट्यूनिक्स कॉलेज गोइंग लड़कियों के लिए आदर्श हैं। फ्यूजन के इस जमाने में हिप्पी लुक आजमाना बेहद आसान हो जाता है, क्योंकि इसमें कलर को-ऑर्डिनेशन से ज्यादा स्टाइल और कंफर्ट जरूरी होता है। ग्लोबल देसी का कॉन्सेप्ट भी कुछ ऐसा ही है। गर्ल नेक्स्ट डोर इस कलेक्शन में बाटिक प्रिंट्स और पैचवर्क को प्रमुखता से प्रयोग किया गया। रंगों के एक्सपेरिमेंट में डिजाइनर ने कलात्मकता का पूरा परिचय दिया है। चटख रंगों के साथ कंटेंपरेरी कट्स के प्रयोग वाली यह ड्रेस प्रोफेशनल और कॉलेज-गोइंग लडकियों के लिए उपयुक्त है। ये ड्रेसेज कॉटन फैब्रिक्स से डिजाइन की गई हैं जो इन्हें पहनने में और भी ज्यादा आरामदायक बनाता है। इस तरह के कलरफुल आउटफिट्स को रात की पार्टीज में भी आराम से कैरी किया जा सकता है। हेवी सिल्वर एक्सेसरीज ऐसे आउटफिट्स को बडी खूबसूरती से कॉम्प्लीमेंट करते हैं और देते हैं आपको ग्लोबल देसी लुक।

एथनिक लुक

ग्लोबल देसी कलेक्शन तैयार करते समय डिजाइनर ने उन लोगों का भी विशेष ध्यान रखा है जिन्हें अपने ट्रेडिशनल अंदाज से प्यार है और एक्सपेरिमेंट करने में हिचक है। एथनिक प्रिंट्स को बड़ी खूबसूरती से कंटेंपरेरी कट्स और मॉडर्न लुक में ढाला है। को-ऑर्डिनेटर रिंकू वर्मा

ट्रुली फैशनेबल

लिव ग्रीन
ग्रीन रेवोल्यूशन इस सीजन में यंग्सटर्स के बीच एक ट्रेंड सा बन गया है। फैशन इंडस्ट्री इस ट्रेंड को पूरी तरह कैश करने में भी लगी है। यही वजह है कि 2009-2010 के फॉल विंटर कलेक्शन में हरे रंग का प्रयोग ज्यादातर डिजाइनर्स ने अपने क्रिएशंस में किया। इस रंग की खासियत है कि यह ग्रीन रेवोल्यूशन का संदेश आसानी से देता है, जिसके लिए दुनिया भर में हर जगह मुहिम छेडी जा रही है। इस रंग के फैशन एंगल की बात करें तो डार्क कलर होने की वजह से यह हर स्किन टोन पर फबता है। ग्रीन कलर में फ्लोरल प्रिंट्स से लेकर ब्रोकेड तक हर तरह के ड्रेस मैटीरियल डिजाइनर्स ने अपने कलेक्शंस में प्रयोग किए हैं। इस बार के फॉल विंटर कलेक्शंस में ग्रीन कलर के आउटफिट्स को कंट्रास्ट रंगों के साथ मिक्स और मैच करके प्रस्तुत किया गया। बात एथनिक ड्रेसेज की करें तो ग्रीन और ब्राइट रेड, पर्पल, फूशिया रंगों का कॉम्बिनेशन इस बार ट्रेंड में रहेगा। वेस्टर्न आउटफिट्स में ग्रीन के साथ येलो और पिंक का कॉम्बिनेशन ज्यादा देखने को मिलेगा। विमेन वेयर ही नहीं, मेन्स वेयर में भी इस रंग की पैलेट का प्रयोग भरपूर किया जा रहा है। सिर्फ कपडों ही नहीं, एक्सेसरीज में भी यह रंग प्रचलन में रहेगा। लोकल मार्केट्स से लेकर ब्रांड्स तक, सभी ने ग्रीन कलर के बैग्स और फुटवेयर लांच किए हैं। लेकिन ग्रीन कलर की ड्रेस पहनते समय इस बात विशेष ध्यान रखें कि खुद को कम से कम एक्सेसराइज करें। कंट्रास्ट कलर्स की एक्सेसरीज ही ग्रीन ड्रेसेज के साथ फबती हैं।

कटिंग एज
इस बार फॉल विंटर कलेक्शन में डिजाइनर्स ने कट्स के साथ जबर्दस्त प्रयोग किए। इंडियन आउटफिट्स को कंटेंपरेरी कट्स देकर उन्हें एक अलग लुक देने की जद्दोजहद इस कलेक्शंस में दिखाई दी। जोधपुर पैंट्स जो अब तक पुरुषों में पॉपुलर थी, इस बार लेडीज कलेक्शन में भी नजर आई। इसके अलावा सिगरेट पैंट्स भी काफी चलन में है। साडि़यों को भी स्पोर्टी अंदाज में पेश किया। ब्लाउज को वेस्टर्न टॉप कट और साड़ी को डिफरेंट ड्रेप दिया गया। विंटर्स के लिए, डिजाइनर्स ने मरमेड कट की कलरफुल स्क‌र्ट्स पेश की है जिन्हें व्हाइट टॉप के साथ आप परफेक्ट कैजुअल लुक पा सकती हैं। अगर आप किसी फॉर्मल मौके के लिए ऐसी ड्रेस का चुनाव करती हैं तो बड़े कॉलर्स ट्राई कर सकती हैं। इनफॉर्मल ड्रेसेज पर डिजाइनर्स ने ड्रेप्ड नेकलाइन का स्टाइल काफी प्रयोग किया। ड्रेस कोई भी हो, अगर स्लिम-फिट अंदाज में स्टिच की गई हो तो इस मौसम के लिए आदर्श होगी।

फैब्रिक व‌र्ल्ड
हमेशा की तरह इन सर्दियों में सिल्क और ब्रोकेड्स काफी पॉपुलर रहेंगे, लेकिन इस बार के फॉल विंटर कलेक्शन में फैब्रिक्स के साथ जबर्दस्त एक्सपेरिमेंट देखने को मिला। लेनिन और वॉयल जिन्हें अब तक समर फैब्रिक्स की श्रेणी में रखा जाता था, इस सीजन फॉल विंटर कलेक्शन का भी हिस्सा बने। इस सीजन की ड्रेसेज में नेट का प्रयोग भी बखूबी किया गया। लेकिन इस सीजन का हॉटेस्ट फैब्रिक रहेगा वेलवेट। ड्रेस कैजुअल हो या फॉर्मल, वेलवेट का प्रयोग बड़ी खूबसूरती से किया गया है। इस सीजन के ट्रेंड की खासियत है कि एक आउटफिट में कई तरह के फैब्रिक्स को खूबसूरत तरीकेसे मिक्स-मैच करके तैयार किया जाता है। यानी एक ड्रेस को तैयार करने के लिए मल्टीपल फैब्रिक्स का प्रयोग किया जा रहा है। अगर आप इस मौसम में भी जॉर्जट और शिफॉन का प्रयोग करना चाहती हैं तो लेयरिंग सबसे अच्छा उपाय है। इस तरीके से इन ड्रेसेज को मौसम के अनुकूल बनाया जा सकता है।