Showing posts with label सामान्य ज्ञान. Show all posts
Showing posts with label सामान्य ज्ञान. Show all posts

जीके अपडेट

1.ब्रिटेन के रियलिटी शो बिग ब्रदर से अंतरराष्ट्रीय सेलिब्रिटी बनी किस हॉलीवुड अभिनेत्री ने हाल ही में एक एनआरआई बिजनेसमैन से विवाह किया?

(क) शमिता शेट्टी (ख) राखी सावंत

(ग) शिल्पा शेट्टी (घ) मनीषा कोईराला

2. प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह नवंबर 2009 के उत्तरार्ध में किस देश की राजकीय यात्रा पर गए?

(क) ब्रिटेन (ख) ऑस्ट्रेलिया

(ग) कनाडा (घ) अमेरिका

3. दशक के सर्वाधिक प्रचलित शब्दों में निम्न में किसे शामिल नहीं किया गया है?

(क) स्लमडॉग (ख) जय हो

(ग) ओबामा (घ) हॉलीवुड

4. लखनऊ में संपन्न एशियन टेबल टेनिस चैंपियनशिप में महिला और पुरुष एकल खिताब किस देश के खिलाडियों ने जीता?

(क) भारत (ख) चीन

(ग) इंडोनेशिया (घ) जापान

5. आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में बल्लेबाजों में पहले स्थान पर कौन है?

(क) महेला जयवर्धने (ख) कुमार संगकारा

(ग) गौतम गंभीर (घ) सचिन तेंदुलकर

6. फिलीपींस के आकलान प्रांत में आयोजित मिस अर्थ-2009 प्रतियोगिता का खिताब किसने जीता?

(क) सलीना जेटली-भारत (ख) लारिसा रामोस-ब्राजील

(ग) मारिया जुत्शी-बोलीविया (घ) इनमें से कोई नहीं

7.किस मिसाइल को रात के अंधेरे में भी परमाणु मिसाइल छोडने में सक्षम बनाया गया है?

(क) आकाश (ख) अग्नि

(ग) अग्नि-2 (घ) नाग

8. किस जाने-माने शास्त्रीय गायक को हाल ही में लाइफटाइम अचीवमेंट आदित्य विक्रम बिडला कला शिखर पुरस्कार से सम्मानित किया गया?

(क) एमएस सुब्बुलक्ष्मी (ख) पं. जसराज

(ग) हरिप्रसाद चैरसिया (घ) शुभा मुद्गल

9. अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय विदेश नीति विश्लेषक संस्थान कार्नेगी एंडोमेंट के अनुसार 2050 तक चीन और अमेरिका के बाद दुनिया की तीसरी बडी आर्थिक महाशक्ति कौन-सा देश बन जाएगा?

(क) जापान (ख) जर्मनी

(ग) द. कोरिया (घ) भारत

10. तकनीकी खराबी ठीक होने के बाद यूरोपियन आर्गेनाइजेशन फॉर न्यूक्लियर रिसर्च (सर्न) द्वारा विकसित कौन-सी महामशीन ने पुन: काम करना आरंभ कर दिया है?

(क) बिग बैंग (ख) महामशीन

(ग) लॉर्ज हैड्रन कोलाइडर (घ) सर्न

उत्तर: 1.(ग), 2.(घ), 3.(घ), 4.(ख), 5.(क), 6.(ख), 7.(ग), 8.(ख), 9.(घ), 10.(ग)