साइंस अपडेट

1. पिछले दिनोंअमेरिकी इंजीनियर ए. ओजकैन ने कैमरा-सेंसर युक्त लगे एक ऐसे मोबाइल का निर्माण किया है, जो लैब या हॉस्पिटल के बाहर भी ब्लड की तत्काल जांच कर सकता है। डॉक्टरों की राय है कि यह मोबाइल डिवाइस मलेरिया, एनीमिया आदि की जांच में काफी सहायक सिद्ध होगा। ओजमैन का संबंध किस प्रमुख संस्थान से है?

(क) यूनिवर्सिटी ऑफ मियामी (ख) टेक्सास यूनिवर्सिटी

(ग) यूनिवर्सिटी ऑफ इंडियाना (घ) यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया

2. एक हाईटेक जापानी कंपनी नेक ने हाल ही में एक ऐसा ट्रांसलेटर टूल विकसित किया है, जो बोले गए शब्दों को न केवल दूसरी भाषा में परिवर्तित करेगा, बल्कि यह विजुअल टेक्स्ट को एक छोटी स्क्रीन पर लिखेगा भी। यह अति उपयोगी टूल कौन सा है?

(क) मल्टी एकाउंटर (ख) लैंग्वेज एकाउंटर

(ग) मोनो एकाउंटर (घ) टेले एकाउंटर

3. इन दिनों जापानी सरकार 2030 तक अंतरिक्ष से अनलिमिटेड क्लीन इलेक्ट्रिक प्राप्त करने के लिए स्पेस में कई वर्ग किलोमीटर की साइज वाले फोटोबेल्टिक लगाने पर विचार कर रही है। इस अरबों डॉलर लागत वाली अति महत्वाकांक्षी योजना का नाम है?

(क) जापान सोलर पॉवर सिस्टम (ख) टोक्यो सोलर पॉवर सिस्टम

(ग) स्पेस सोलर पॉवर सिस्टम (घ) फोटोबेल्टिक पॉवर सिस्टम

4. इंडियाना स्थित पु‌र्ड्यू यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने हाल ही में चूहे के क्षतिग्रस्त स्पाइल कार्ड में पॉलिमर स्फीयर्स इंजेक्ट कराकर न केवल चूहे को मूवमेंट कराने में सफलता हासिल की, बल्कि अन्य नर्व को नष्ट होने से भी बचाया। ट्रीटमेंट के दौरान इंजेक्ट किए गए स्फीयर्स का नाम है।

(क) कोपॉलियर माइसेल्स (ख) मोनो पॉलियर माइसेल्स

(ग) मल्टी पॉलियर माइसेल्स (घ) नैनो पॉलियर माइसेल्स

5. यूनिवर्सिटी ऑफ कोलाराडो के वैज्ञानिकों ने पहली बार मानव शरीर पर रहने वाले खरबों बैक्टीरिया का एटलस तैयार किया है, जो माइक्रोब्स के घनत्व को दर्शाएगा। क्या आप बता सकते हैं कि मानव शरीर पर रहने वाले माइक्रोब्स की कुल संख्या कितनी है?

(क) 1000 खरब (ख) 10 खरब

(ग) 200 खरब (घ) 100 खरब

6. हाल ही में ऑस्ट्रेलियन डॉक्टरों ने नवजात शिशु में होने वाली अति घातक बीमारी ब्रेन प्वॉइजनिंग कंडीशन को एक अद्भुत दवा के जरिए ठीक करने में सफलता प्राप्त की। यह दवा कौन सी है?

(क) साइक्लिक पाइरनोप्टेरिन मल्टीफास्फेट

(ख) साइक्लिक पाइरनोप्टेरिन मोनोफॉस्फेट

(ग) साइक्लिक पाइरनोप्टेरिन मोनोसल्फेट

(घ) साइक्लिक पाइरनोप्टेरिन मल्टीसल्फेट

7. पिछले दिनों प्रतिष्ठित ब्रिटिश संस्था साइंस म्यूजियम द्वारा विज्ञान, तकनीक व इंजीनियरिंग क्षेत्र में हुई सर्वाधिक महत्वपूर्ण खोज जानने के लिए 50,000 व्यक्तियों पर एक व्यापक सर्वेक्षण कराया। क्या आप बता सकते हैं कि इस सर्वेक्षण में सर्वाधिक महत्वपूर्ण खोज कौन सी घोषित की गई?

(क) डीएनए (ख) अपोलो मिशन

(ग) कम्प्यूटर (घ) एक्स-रे

8. इन दिनों एक साझा अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत फ्यूजन एनर्जी रिएक्टर बनाने का कार्य चल रहा है, जो सूर्य की संलयन प्रक्रिया की तरह ही पृथ्वी पर भी अति विशाल ऊर्जा पैदा करने में सक्षम होगा। यह रिएक्टर कहां पर स्थापित हो रहा है?

(क) फ्रांस में (ख) जर्मनी में

(ग) जापान में (घ) अमेरिका में

9. प्रमुख अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का खोजी यान मेसेंजर ने बुध ग्रह पर भारी मात्रा में लोहे का भंडार पाया है। क्या आप बता सकते हैं कि लोहे के अलावा वह कौन सा तत्व है, जो इस ग्रह पर भारी मात्रा में पाया जाता है?

(क) तांबा (ख) टाइटेनियम

(ग) यूरेनियम (घ) कोबाल्ट

10. हाल ही में वैज्ञानिकों की एक टीम ने एप्लास्टिक एनीमिया व थैलेसीमिया जैसे ब्लड कैंसर के इलाज हेतु प्रयोगशाला में स्टेम सेल का निर्माण किया। डॉक्टरों की राय है कि इस खोज से न केवल ब्लड कैंसर के इलाज में काफी मदद मिलेगी, बल्कि यह नैतिक विवादों से परे भी है। इस शोध टीम के प्रमुख वैज्ञानिक का नाम है?

(क) जेम्स मूलर (ख) युकियो नाकामुरा

(ग) एडवर्ड फिलिप (घ) पी. मुकुयावा