Showing posts with label सौंदर्य. Show all posts
Showing posts with label सौंदर्य. Show all posts

सौंदर्य निखार के आसान उपाय

बेदाग चेहरा

फेसवॉश से चेहरा साफ करने के बाद मॉयस्चराइजर लगाएं। फिर गीली रुई से एक बार चेहरा साफ करें। ताकि अतिरिक्त चिकनाई हट जाए। सर्दियों में त्वचा को अतिरिक्त नमी और चिकनाई की जरूरत होती है। इसलिए दिनभर में दो बार चेहरा साफ करके पर्याप्त मॉयस्चराइजर लगाना न भूलें।

बालों का गिरना

इस मौसम में शुष्क हवाओं के कारण सिर की त्वचा में खुश्की हो जाती है। नतीजन रूखेपन केकारण बाल गिरना शुरू हो जाते हैं। मौसम परिवर्तन होने, प्रदूषण और आधुनिक लाइफ स्टाइल के कारण भी बाल गिरने लगते हैं। यह बहुत आम समस्या है। इससे बचने के लिए यह उपाय अपनाएं- 150 मिली. सरसों के तेल में 40 मेहंदी के पत्ते डालकर उबालें जब तक कि पत्तियां अछी तरह तल न जाएं। फिर इसे छानकर ठंडा करें और एक बोतल में रख लें। इस तेल से बालों की नियमित रूप से मसाज करने से बाल मजबूत होते हैं और चमकदार भी बनते हैं।

उफ! ये झुर्रियां

आधे खीरे के रस में अंडे की सफेदी, 1 टी स्पून नीबू का रस और एक टी स्पून ग्लिसरीन मिलाकर चेहरे पर लगाएं। झुर्रियों को हटाने के लिए यह बेहतरीन एंटी रिंकल लोशन का काम करता है। इसे चेहरे पर लगाएं और दस मिनट बाद धो लें। यह उपाय हफ्ते में दो बार जरूर करें।

मुंहासे भगाएं

मुंहासे और उनके दाग के हटाने के लिए चेहरे पर टमाटर का गूदा लगाएं। ऐसा प्रतिदिन करें और एक घंटे बाद साफ पानी से चेहरा धो लें।

दमकती त्वचा

बादाम पाउडर, गुलाब जल, ग्लिसरीन और नीबू के रस को बराबर-बराबर मिलाकर पेस्ट करा लें। इसे चेहरे पर पूरी रात लगा रहने दें। सुबह चेहरा साफ करें। पहले गुनगुने फिर ठंडे पानी से चेहरा धोएं। फिर फर्क देखिए, कांतिमय चमकदार त्वचा। ऐसा हर दूसरे दिन करें।

स्किन टॉनिक

1 अंडे की जर्दी, 1 टी स्पून शहद और चुटकी भर हल्दी पाउडर को एक साथ मिलाकर चेहरे पर आधा घंटा लगाएं। आप इस मिश्रण को फ्रिज में 20 दिन तक रख सकती हैं।

(सौंदर्य विशेषज्ञा डॉली कपूर)

सखी प्रतिनिधि

बात खूबसूरत नाखूनों की

मापने वाले एक औरत की खूबसूरती को सिर के बाल से लेकर पैर के नाखून तक मापते हैं। यानी लुक तब तक पूरा नहीं होता जब तक आपके नेल्स खूबसूरत न दिखें। कहते हैं अगर अपनी गर्लफ्रेंड का मूड परखना हो तो उसके नेल्स देख लें। वह प्लेफुल मूड में है या सिर्फ कैजुअल रहना चाहती है तो उसके नाखून देखकर यह पता लगाया जा सकता है। इसलिए सर्दियों में अपने नाखूनों को नजरअंदाज न करें।

समय के साथ फैशन की डिक्शनरी में नेल ट्रेंड की जगह बहुत महत्वपूर्ण होती जा रही है। यही वजह है कि अच्छे से अच्छे मेनीक्योर्स और नेल आर्ट एक ट्रेंड-कॉन्शियस लडकी की लाइफस्टाइल का अहम हिस्सा बनते जा रहे हैं। अब इस सेग्मेंट में कोई समझौता नहीं करना चाहता। डिजाइनर्स की मानें तो इन सर्दियों में ग्रूमिंग का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होगा नेल केयर। पेश हैं नेल केयर के कुछ ट्रेंड्स...

शेप- पिछले साल नेल्स के शेप में सबसे पॉपुलर स्क्वेयर था। स्क्वेयर शेप के नेल्स को सबसे ज्यादा बॉलीवुड अभिनेत्रियां फ्लांट करती नजर आई। लेकिन इस बार ट्रेंड में बदलाव आया है। इस बार नेल्स के शेप को नैचरल रखने का ट्रेंड चलन में रहेगा। अपने नेल्स के प्राकृतिक शेप के अनुसार ही फाइलर से फाइल करें।

लेंथ- इस बार नाखूनों की लंबाई फिंगर टिप्स से थोडी ज्यादा रखने का चलन रहेगा। आप इन्हें थोडा लंबा भी रख सकती हैं, लेकिन ऐसे में आपको नेल पॉलिश का विशेष ध्यान रखना पडेगा। साथ ही नेल्स की कम लेंथ को हाइजीन से भी जोडा जाता है।

कलर- नेल पॉलिश के कलर्स हमेशा फैशन से इंस्पायर्ड रहते हैं। इस सीजन में फैशन ट्रेंड ब्राइट कलर्स की ओर इशारा करते हैं। अगर डिजाइनर्स के फाल विंटर कलेक्शंस पर गौर करें तो इस सीजन में डार्क प्लम और इंकी रेड शेड्स चलन में रहेंगे और कुछ इसी तरह के होंगे मैचिंग नेल पेंट्स। ग्रे और चारकोल के शेड्स क्रेअलावा डार्क पर्पल्स, नेवी ब्ल्यूज, डार्क ब्राउंस, डार्क ऑरेंज, कॉपर, लैवेंडर और वाइन के शेड्स भी पॉपुलर रहेंगे। इस सीजन के कलर्स उन लेडीज को फोकस होंगे जिनमें स्ट्रॉन्ग फैशन सेंस के साथ रिस्क लेने की क्षमता भी है। इस सीजन में स्वस्थ राउंड शेप्ड नेल्स पर डार्क शेड की नेल पॉलिश सबसे ज्यादा ट्रेंड में रहेगी। हालांकि अगर आपको लगता है कि डार्क शेड आपके स्किन टोन को सूट नहीं करेगा तो आप ग्लिटरी नेल पॉलिश का भी चुनाव कर सकती हैं। मसलन गोल्ड और सिल्वर के शेड्स भी इस सीजन में काफी पॉपुलर रहेंगे। अगर आप अपने स्टाइल के साथ एक्सपेरिमेंट करने के मूड में नहीं हैं तो क्लासिक रेड शेप रिपीट कर सकती हैं। रेड के शेड्स हर बार की तरह इन सर्दियों में भी फेवरेट रहेंगे।

नेल केयर इन विंटर्स

आपकी स्किन और बालों की तरह आपके नाखूनों को भी सर्दियों के मौसम में एक्स्ट्रा केयर की जरूरत होती है। कुछ टिप्स अपना कर आप अपने नाखूनों को इस मौसम में भी स्वस्थ रख सकती हैं।

1. नियमित रूप से अपने नाखूनों पर नेल ऑयल या क्यूटिकल ऑयल से मसाज करें। अगर आपको ये ऑयल्स आसानी से न मिलें तो पेट्रोलियम जेली या कोको बटर का भी प्रयोग कर सकती हैं।

2. हर रात अपने नाखूनों को गुनगुने ऑलिव ऑयल में भिगो कर हल्की मसाज करें। इससे आपके नाखून स्वस्थ बने रहेंगे।

3. जरूरत से ज्यादा मैनीक्योर करने से बचें। मैनीक्योर के दौरान अपने हाथों को सुखाने के बाद ही हल्के हाथों से क्यूटिकल्स को पुश करें।

4. नियमित रूप से थोडी-सी नरिशिंग क्रीम नाखूनों के बेस पर लगाकर गोल-गोल मोशन में हल्के हाथों से मसाज करें।

दीक्षा पी. गुप्ता

सर्दियों में रहें स्वस्थ बाल

बालों को स्वस्थ रखने के लिए मौसम के अनुसार देखभाल भी जरूरी होती है। गर्मियों में जहां आप हर रोज बालों को धोना पसंद करती हैं और उन्हें अमूमन बांधकर रखना पसंद करती हैं, तो वहीं सर्दियों में हर रोज बालों को धोना संभव नहीं हो पाता। सर्दियों में बालों को खोलकर रखने से उनमें प्रदूषण के साथ नमी भी जमने लगती है जो सिर की त्वचा पर धीरे-धीरे जमने लगती है। इस कारण सिर की त्वचा के छिद्र बंद हो जाते हैं और बाल अत्यधिक तैलीय या रूखे लगने लगते हैं। आप ऐसे में संतुलन कैसे बैठाएं ताकि बाल रेशम से लहराते रहें, जानें।

1. बालों का टूटना सर्दियों की सबसे अहम समस्या होती है। इसका नाता बालों की देखभाल से नहीं होता, बल्कि यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपने सर्द हवाओं से बचने के लिए क्या पहना है। वूल हैट्स, गर्म टोपी, स्कार्फ लपेटने के कारण भी बाल गले में और कपडे में फंसकर बीच-बीच में टूट जाते हैं। इसलिए वूल कैप लगाने के बजाय रेशमी या सैटिन स्कार्फ चुनें।

ृ2. घर और बाहर प्रयोग किए जाने वाले हीटर उपकरणों के कारण भी बाल रूखे हो सकते हैं। इसलिए इस रूखेपन से दूर रहने के लिए एक्स्ट्रा डीप कंडीशनर का प्रयोग करें। इसे हफ्ते में एक बार इस्तेमाल करें। ऐसे हेयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें जो बालों में मॉयस्चर स्तर को बनाए रखे।

3. बालों को सुखाने या स्टाइल बनाने के लिए आयरन, ब्लो ड्रायर और कर्लिग आयरन का भूल कर भी इस्तेमाल न करें। लेकिन इस बात का भी ध्यान रखें कि स्कार्फ या कैप पहनने से पहले वे पूरी तरह सूख चुके हों।

4. अगर सर्दियों में बालों को बांध कर रखती हैं, जूडा बनाती हैं और टॉप नॉट बनाती हैं तो वे सर्द हवाओं के प्रभाव से बचे रहेंगे।

जावेद हबीब

बेफिक्र रहें सर्द हवाओं से

सर्दियों का मौसम यूं तो बडा ही रूमानी होता है, लेकिन सौंदर्य की दृष्टि से उतना ही नुकसानदेह होता है। इस मौसम में त्वचा और सौंदर्य का विशेष ध्यान रखना जरूरी होता है। दरअसल सर्द और शुष्क हवाएं त्वचा को बहुत नुकसान पहुंचाती हैं, क्योंकि ये त्वचा की कुदरती नमी को चुरा लेती हैं। जिससे त्वचा खिंची-खिंची, रूखी और बेजान सी नजर आने लगती है। इस मौसम में त्वचा संबंधी कई समस्याएं पैदा हो जाती हैं, लेकिन आप चाहें तो कुछ कारगर टिप्स और नियमित देखभाल से त्वचा की खोई हुई नमी और चमक को वापस लौटा सकती हैं।

सामान्य त्वचा

ऐसी त्वचा को क्लीनिंग, नरिशिंग और मॉयस्चराइजिंग की जरूरत होती है।

क्या करें

1. सुबह चेहरा धोने के बाद गुलाबजल या एल्कोहॉल फ्री एस्ट्रिंजेंट टॉनिक लगाकर चेहरे को ताजगी प्रदान करें। फिर माइल्ड नॉन-ग्रीसी क्रीम लगाकर जरूरी नमी प्रदान करें।

2. अच्छी क्वालिटी के मेकअप प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें। सोने से पहले मेकअप हटाना न भूलें। माइल्ड सोप से चेहरा साफ करें। उसके बाद ऑयल बेस्ड नरिशिंग क्रीम लगाएं। 15 मिनट बाद नैपकिन से चेहरा पोंछ लें।

3. हफ्ते में एक बार अंडे की जर्दी का मास्क या कोई और मॉयस्चरयुक्त मास्क लगाएं ताकि त्वचा पुनर्जीवित हो जाए।

रूखी त्वचा

रूखी त्वचा को अतिरिक्त देखभाल की जरूरत होती है। आपको अपने लिए रिच स्किन केयर प्रोडक्ट चुनने चाहिए जैसे शीया बटर, एक्स्ट्रा-वर्जिन कोकोनट ऑयल या होममेड हर्बल ऑयल।

1. इन्हें हफ्ते में दो बार चेहरे पर लगाएं।

2. अगर रूखे पैचेज चेहरे पर होने लगे या त्वचा फटने लगे तो एक चम्मच ग्लिसरीन में एक चम्मच गुलाबजल मिलाकर प्रभावित स्थान पर लगाएं। फिर कॉटन को गीला करके निचोडें और हलके हाथों से मलकर लगाएं। ऐसा नियमित रूप से तब तक करें जब तक कि त्वचा साफ और चिकनी न हो जाए। पानी से धोने के बाद मॉयस्चराइजर लगाएं।

तैलीय त्वचा

आपको अपनी त्वचा को पोषण देने के साथ ही बडे छिद्रों को साफ करने, नमी प्रदान करने और एक्ने से बचाने के लिए अतिरिक्त ऑयल को कम करने पर ध्यान देना जरूरी है। इसलिए इन उपायों को अपनाएं।

क्या करें

1. त्वचा को दिन में 2-3 बार धोएं, लेकिन माइल्ड सोप का केवल एक बार ही प्रयोग करें। वरना तैलीय ग्रंथियां सक्रिय होकर अत्यधिक सीबम बनाने लगेंगी।

2. हमेशा नॉन ग्रीसी मॉयस्चराइजर इस्तेमाल करें और एल्कोहॉल फ्री हर्बल टॉनिक से चेहरे को टोन करें, जो त्वचा का स्वास्थ्य और नमी का संतुलन बनाए रखने में मदद करेगा।

3. हफ्ते में एक बार 10 मिनट तक ठंडे पानी से चेहरा खूब अच्छी तरह धोएं।

4. अगर एक्ने की समस्या है तो अपनी डाइट से चीनी और कार्बोहाइड्ेट निकाल दें।

मिली-जुली त्वचा

ऐसी त्वचा की देखभाल करना थोडा मुश्किल होता है, क्योंकि यह तैलीय और रूखी दोनों ही होती है। इन दोनों ही स्थितियों में अलग-अलग ध्यान देना पडता है। फेशियल हिस्से (माथा और नाक) के लिए ऑयली ट्रीटमेंट करें और आंखों और गालों के लिए रूखी त्वचा वाला ट्रीटमेंट करें।

क्या करें

1. दिन में एक बार माइल्ड फेशियल सोप या क्लींजर से चेहरा साफ करें।

2. क्लीनिक कंपनी का टोनर तैलीय हिस्सों पर लगाएं।

3. टी-जोन हिस्से पर लाइट मॉयस्चराइजर लगाएं ताकि छिद्र बंद न होने पाएं।

4. मॉयस्चराइजर लगाने के बाद मैट-फिनिश प्राइमर लगाएं। यह आपके टी-जोन को शाइन फ्री रखेगा।

5. खुले और बडे छिद्रों को कम करने के लिए हफ्ते में एक बार ऑयली स्किन के लिए बना मास्क और स्क्रब अपने माथे, गाल और नाक पर लगाएं।

संवेदनशील त्वचा

ऐसी त्वचा हमेशा रूखी और समस्या युक्त होती है। इसलिए विशेष देखभाल बहुत जरूरी है।

क्या करें

1. इस बात पर विशेष ध्यान दें कि आप क्या खा रही हैं। विशेषकर फैटी एसिड, ऑर्गेनिक प्रोटीन, दही और लैक्टो फर्मेटेड फ्रूटस (रुड्डष्ह्लश्र-स्नद्गह्मद्वद्गठ्ठह्लद्गस्त्र स्नह्मह्वद्बह्लह्य) और सब्जियों में आप कितना और क्या ले रही हैं।

2. ऐसे प्रोडक्ट न इस्तेमाल करें जिनमें पेट्रोलियम की मात्रा हो। नैचरल या ऑर्गेनिक स्किन केयर रेंज लें।

3. वही खाएं जो आपको सूट करता हो ताकि एलर्जी की समस्या न होने पाए।

4. त्वचा को धूप के सीधे संपर्क में आने से बचाएं। धूप में निकलने से पहले ऑर्गेनिक सनस्क्रीन एसपीएफ 30 या उससे अधिक लगाएं।

खूबसूरत पैरों के लिए

अमूमन स्त्रियां अपने पैरों के सौंदर्य को नजरअंदाज कर देती हैं। लेकिन पैर हमारे शरीर का पूरा भार उठाते-उठाते थक जाते हैं। कभी उन्हें हाई हील पर तनना पडता है तो कभी टाइट स्ट्रैप के साथ दबना पडता है। दिन खत्म होते-होते पैर थक कर चूर हो चुके होते हैं। सर्द मौसम का प्रभाव पैरों पर भी पडता है। एडियां फटना सर्दियों की सबसे अहम समस्या होती है। ऐसे में बेहतर फुट स्पा से पैरों को आराम और सौंदर्य दोनों दिया जा सकता है।

क्या करें

1. हर दूसरे दिन पर रात में सोने से पहले हलके गर्म पानी में नमक डालकर अपने पैरों को दस-पंद्रह मिनट तक डुबोएं। फिर अच्छी तरह पोंछकर फुटक्रीम लगाएं।

2. रोजाना अपने पैरों में खूब अच्छी तरह मॉयस्चराइजर, लोशन या फुटक्रीम लगाकर कुछ देर गोलाई में हाथ घुमाते हुए मालिश करें। ताकि पैरों की त्वचा कोमल बनी रहे।

3. पैरों के नाखूनों का आकर्षण बढाने के लिए नेलकलर लगाएं। इसके लिए टो-नेल सेपरेटर का प्रयोग करें। ताकि नेलपॉलिश एक-दूसरे से टच न हो। अगर आपके पास टो-नेल सेपरेटर नहीं है तो टिश्यू पेपर को रोल करके प्रत्येक उंगली के बीच में लगाएं।

4. नाखूनों का स्वाभाविक रंग पीला न पड जाए इससे बचने के लिए उस पर बेस कोट लगाएं।

5. जब भी कभी अपना पसंदीदा कार्यक्रम देखें, अपनी स्पा किट निकालें और पैरों को गर्म पानी के टब में डालकर बैठ जाएं।

चेहरे के दाग

यह पिग्मेंटेशन का बिगडा हुआ रूप होते हैं। साथ ही यह धूप के संपर्क में आने से बढ जाते हैं। दरअसल सर्दियों में स्त्रियां अकसर धूप से सुरक्षा के उपाय कम ही अपनाती हैं जिस कारण यह समस्या बढ जाती है। गोरी त्वचा पर फे्रकल्स जल्दी पडते हैं क्योंकि उसमें मेलानिन की कमी के कारण त्वचा यूवी किरणों को जल्दी जज्ब कर लेती है। इस तरह त्वचा पर दाग बढ जाते हैं।

क्या करें

ब्रॉड स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन रोजाना लगाएं। ऐसे प्रोडक्ट्स चुनें जिनमें जिंक ऑक्साइड, टिर्टेनियम डाइऑक्साइड हो। यह तत्व यूवीए और यूवीबी दोनों किरणों को त्वचा के भीतर जाने से रोकती है।

1. त्वचा रोग विशेषज्ञ को जरूर दिखाएं। वह लेजर ट्रीटमेंट के जरिये भी यह समस्या दूर कर सकते हैं।

2. घरेलू उपाय में चोकर को दूध और गुलाबजल में मिलाकर हलके हाथों से प्रभावित स्थान पर मलें। फिर साफ पानी से धो लें।

अतिरिक्त तैलीयता

आपने दस मिनट पहले अपना चेहरा धोया और अब अगर आपको चेहरा चिकना लग रहा है तो स्पष्ट है कि आपकी त्वचा अत्यधिक तैलीय है। सर्द मौसम में तैलीय त्वचा तैलीय ग्रंथियों के सक्रिय होने के कारण अधिक तैलीय हो जाती है। लेकिन आप चिंता न करें और इन उपायों को अपनाएं।

क्या करें

1. आप लिक्विड मेकअप या प्रेस्ड पाउडर का इस्तेमाल करे। इसके अलावा चेहरा दिन में 2 बार लेमन या ऑरेंज युक्त साबुन से साफ करें।

2. एक बार सुबह और एक बार सोने से पहले चेहरा जरूर साफ करें या जब जरूरत हो तभी साफ करें लेकिन जरूरत से अधिक बार चेहरा साफ न करें। वरना त्वचा रूखेपन के कारण फटने लगेगी।

3. पानी व तरल पदार्थ अधिक से अधिक लें।

4. प्रोटीनयुक्त आहार लें, लेकिन अधिक सॉल्टी और तले-भुनें खाने से बचें। चॉकलेट और जंक फूड एकदम न खाएं।

5. नियमित फेशियल क्लींजिंग रुटीन अपनाएं।

6. डीप क्लींजिंग के लिए एस्ट्रिंजेंट लगाएं।

7. एक्सरसाइज करें व इस बात का ध्यान रखें कि उस दौरान आपने मेकअप न लगाया हो।

8. बार-बार चेहरा न छुएं।

9. अपने तकिये के कवर को हर रोज बदलें ताकि तैलीयता के कारण आपके छिद्र बंद न हो और संक्रमण न होने पाए।

10. त्वचा की अतिरिक्त तैलीयता हटाने के लिए मुलतानी मिट्टी का पैक हर दूसरे दिन लगाएं।

कम करें एक्ने

एक्ने टीनएज की सबसे बडी समस्या होती है। इस मौसम में तैलीय ग्रंथियां सक्रिय होने के कारण, आनुवांशिकता, तनाव और हार्मोस असंतुलन के कारण हेयर फॉलिक्स प्रभावित होते हैं जो एक्ने का सबसे बडा कारक बनते हैं। ऐसे में कुछ बातों का ध्यान रखकर इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।

क्या करें

1. पर्याप्त एंटीऑक्सीडेंट युक्त आहार लें। फल और सब्जियों का अधिक से अधिक सेवन करें।

2. ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे सालमन या ताजा अलसी (फ्लेक्स सीड) का आटा उपयोग करें। पानी खूब पिएं ताकि शरीर के विषैले पदार्थ बाहर निकल जाएं और शरीर में पानी की कमी न होने पाए।

3. दिन में दो बार किसी माइल्ड शैंपू से चेहरा साफ करें।

4. गुलाबजल और खीरे के रस में चीनी मिलाकर चेहरे पर हलके हाथों से कुछ देर स्क्रब करें। फिर साफ पानी से धो लें। इसमें समय जरूर लगेगा, लेकिन लाभ निश्चित रूप से होगा।

5. सर्दियों में अमूमन स्त्रियां अपने बाल एक-दो दिन के अंतराल पर धोती हैं। वातावरण में नमी के दबाव और शुष्क हवाओं के कारण गंदे बालों पर डैंड्रफ पनपने लगती है। एक्ने होने का यह भी अहम कारण है, इसलिए बालों की सफाई का भी विशेष खयाल रखें।

घर पर बनाएं उपयोगी मास्क

1. हाथ धोने के बाद कुछ बूंदें नीबू का रस हाथों पर लगाएं। फिर धोकर पोंछ लें। सर्दियों में हाथों की त्वचा को नर्म मुलायम बनाने के लिए हैंड मास्क बनाकर लगाएं- 1 टेबल स्पून ग्लिसरीन, 2 टेबल स्पून एक्स्ट्रा-वर्जिन ऑलिव ऑयल, 1 नीबू का रस, 1 अंडे की जर्दी और थोडा गुलाबजल मिलाकर हाथों पर लगाएं। फिर मलकर छुडा लें। इसके अलावा उबले आलू को मसलकर थोडे से दूध में मिलाकर हाथों पर उबटन की तरह लगाएं।

2. इस मौसम में रूखी त्वचा के लिए एवोकैडो मास्क वरदान है। इसे बनाने के लिए एवोकैडो का गूदा निकालकर मसल लें। फिर उसमें एक्स्ट्रा वर्जिन ऑयल मिलाकर चेहरे पर लगाएं। नीचे से ऊपर की दिशा में घुमाते हुए छुडाएं। यह त्वचा को जरूरी पोषण प्रदान करता है। त्वचा के लिए महत्वपूर्ण विटमिंस, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट मिलता है और त्वचा नर्म-मुलायम बनी रहती है। ह्नबेजान त्वचा में जान डालने के लिए ताजे दही में बटरमिल्क, खट्टी क्रीम मिलाकर आंखों का हिस्सा छोडकर चेहरे पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद चेहरा पानी से धो लें।

3. तैलीय त्वचा और बडे छिद्रों से निजात पाने के लिए एक अंडे की सफेदी को चेहरे पर आधे घंटे तक लगाएं फिर साफ पानी से अच्छी तरह धो लें। यह मास्क त्वचा में कसाव लाने के साथ-साथ उसे स्वस्थ रखता है। यह कुदरती सुरक्षा कवच की तरह त्वचा की रक्षा करता है।

4. मिली-जुली त्वचा की देखभाल के लिए एक केले को मसलकर उसमें ताजा स्वीट क्रीम मिलाएं और चेहरे पर 30 मिनट तक लगाएं। यह त्वचा को नर्म, मुलायम बनाने के साथ ही नमी का संतुलन बनाएं रखता है।

यह भी ध्यान दें

1. गुनगुने पानी में ओटमील या बेकिंग सोडा मिलाकर नहाने से रूखी त्वचा नर्म मुलायम हो जाती है। नहाने के बाद सर्दियों में पर्याप्त मॉयस्चराइजर लगाना न भूलें। अगर मॉयस्चराइजर से भी काम न चलें तो लोशन का इस्तेमाल करें।

2. अगर आपकी त्वचा का रूखापन बढता ही जा रहा हो तो किसी भी प्रकार की पीलिंग, मास्क और एल्कोहॉल-बेस्ड टोनर्स या एस्टि्रंजेंट का इस्तेमाल भूल कर भी न करें। ये सभी त्वचा की कुदरती नमी चुरा लेते हैं। बजाय इसके आप क्लींजिंग मिल्क या माइल्ड फोमिंग क्लींजर, एल्कोहॉल रहित टोनर, डीपली हाइड्रेटिंग मास्क (बजाय मुलतानी मिट्टी बेस्ड) इस्तेमाल कर सकती हैं।

3. अपने घर में नमी का वातावरण बनाने के लिए हीटर के सामने एक प्लेट में पानी भरकर रखें ताकि हीटर की गर्मी से त्वचा शुष्क न होने पाए। चाहें तो पानी में थोडा सा रोज वॉटर डाल दें।

4. हफ्ते में एक बार हाथों को आराम देने के लिए हर्बल ऑयल मसाज करें। पानी में सेज, कैलेंडुला या कैमोमाइल डाल कर उबाल लें। हलका ठंडा होने पर हाथों को उस पानी में 10-15 मिनट तक डुबाएं। फिर धोकर सुखा लें और कोई हैंड स्पा क्रीम लगाकर हलका मसाज करें। या फिर आमंड ऑयल में कुछ बूंदें रोजमेरी एसेंशियल ऑयल की डालकर हाथों की कुछ देर मसाज करें।

5. रूखी त्वचा के लिए ऐसे स्किन केयर प्रोडक्ट चुनें जिनमें नैचरल हाइपोएलर्जेनिक चीजें हों।

6. सुबह नहाने के बाद वर्जिन कोकोनट ऑयल, कोको बटर या शीया बटर शरीर में लगाएं जिससे त्वचा को जरूरी पोषण मिले।

7. अत्यधिक रूखी त्वचा वाली स्त्रियों को नल के पानी से चेहरा साफ नहीं करना चाहिए, क्योंकि उसमें क्लोरीन फ्लोराइड होती है। इसकी जगह पर मिनरल वॉटर, एल्कोहॉल फ्री क्लीनिंग लोशन या टोनर से चेहरा साफ करें।

इला श्रीवास्तव

ये होंठ गुलाबी क्या कहने..


कवियों ने खूबसूरत गुलाबी होंठों की तुलना, गुलाब की कोमल पंखुडि़यों से की है। चेहरे का अहम् हिस्सा, हमारे होंठ ही हैं। सर्द मौसम में होंठ कुम्हला जाते हैं और फटने लगते हैं। इन होंठों की देखभाल कैसे करें, जिससे वे कोमल और इनकी रंगत गुलाबी बनी रहे, बता रही हैं लॅक्मे स्टूडियो की सौंदर्य विशेषज्ञा सुषमा-

* यदि होंठ फटते हों, तो नाभि पर तेल या देसी घी की कुछ बूंदें रात को सोते समय लगाएं।

* कसे हुए नारियल का दूध निकालकर होंठों पर लगाएं। इससे होंठों का गुलाबीपन और कोमलता कायम रहती है।

* होंठों की सुंदरता बढ़ाने में लिपस्टिक का भी योगदान होता है। लिपस्टिक का चुनाव अपनी त्वचा के रंग और समय को ध्यान में रखते हुए करें। सांवली त्वचा पर रेड, मैरून, गोरी पर चेरी व गेहुंए पर रेड, चेरी के पेल शेड्स अच्छे लगते हैं। आजकल पीच और ब्राँज शेड्स काफी पसंद किया जा रहा है। यह किसी भी प्रकार की रंगत पर फबते हैं।

* आजकल सैटिन फिनिश मॉइश्चराइजर लुक चलन में है, इसलिए लिपस्टिक का चयन भी उसी अनुरूप करें। लिपस्टिक लगाने से पहले एक शेड डार्क लिप पेंसिल का इस्तेमाल जरूर करें। उसके बाद लिपस्टिक से होंठों को भरें।

* यदि होंठों को पतला दिखाना चाहती हैं, तो आउटलाइन होंठों के अंदर की ओर बनाएं और अगर मोटा दिखाना चाहती हैं तो थोड़ा बाहर की तरफ आउटलाइन बनाएं। अब लिप ब्रश की सहायता से आउटलाइन के भीतर लिपस्टिक लगाएं।

* होंठों को चमकदार दिखाना चाहती हैं, तो लिपग्लॉस का प्रयोग करें। यह होंठों को नर्म-मुलायम बनाने में सहायक होता है।

* सर्दियों में लिपस्टिक लगाने से पहले होंठों पर मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें। मॉइश्चराइजर लिपस्टिक को चमक देने के साथ उसे वॉल्यूम भी देता है।

* पतले होंठों पर लाइट या नेचुरल शेड्स का इस्तेमाल करें। लिपस्टिक लगाने के बाद उस पर शिमर ग्लॉस लगाना न भूलें। शिमर ग्लॉस आपको पार्टी लुक देता है।

[ताकि लंबे समय तक टिके]

* यदि आप चाहती हैं कि आपकी लिपस्टिक ज्यादा समय तक टिके तो, लिपस्टिक लगाने से पहले होंठों पर पाउडर या फाउंडेशन की पतली परत लगा लें। फिर लिपस्टिक लगाएं, तो वह अधिक देर तक होंठों पर टिकी रहेगी।

* यदि आपके होंठों की शेप आपकी चाहत के अनुकूल नहीं है, तो आप होंठों को शेप देने व लिपस्टिक लगाने के लिए लिप ब्रश का प्रयोग करें। सर्दियों में, बरगंडी और डीप पिंक जैसे बोल्ड कलर की लिपस्टिक भी लगा सकती हैं।

* अत्यधिक चमक चाहती हैं, तो लिपस्टिक के ऊपर लिप लैकर का प्रयोग करें।

* आपके होंठ ज्यादा भरे-भरे लगें, इसके लिए मैट लिपस्टिक का प्रयोग करें। मैट लिपस्टिक से होंठ न सूखें, इसके लिए लिप प्राइमर या लिप फिक्सेटिव का प्रयोग करें।

* मॉइश्चराइजर युक्त लिपस्टिक होंठों के रूखेपन को दूर भगाती है।

* विटमिन ई युक्त कलर रिच सैटिन लिपस्टिक, होंठों को मुलायम बनाने के साथ चमक भी प्रदान करती है।

* अगर होंठों को हाइलाइट करना चाहती हैं, तो लिप कलर डार्क और आंखों का मेकअप मिनिमल रखें।

* आठ-नौ घंटे लगातार लिपस्टिक लगाए रहने से होंठ रूखे हो जाते हैं। इसलिए लिपगार्ड या वैसलीन का प्रयोग नियमित रूप से करें।

जब चले ठंडी हवा..

मौसम बदला है और मंद ठंडी हवाएं त्वचा को छूने लगी हैं। आपको जरूरत है अपनी त्वचा की सही देखभाल की ताकि पूरी सर्दी के लिए आपकी त्वचा पहले से तैयार रहे। इसलिए छोटी-छोटी समस्याओं के झटपट उपाय अपनाएं, जिन्हें बता रही हैं सौंदर्य विशेषज्ञा डॉली कपूर-

[बेदाग चेहरा]

फेसवॉश से चेहरा साफ करने के बाद मॉइश्चराइजर लगाएं। फिर गीली रुई से एक बार चेहरा साफ करें। ताकि अतिरिक्त चिकनाई हट जाए। सर्दियों में त्वचा को अतिरिक्त नमी और चिकनाई की जरूरत होती है। इसलिए दिनभर में दो बार चेहरा साफ करके पर्याप्त मॉइश्चराइजर लगाना न भूलें।

[बालों का गिरना]

इस मौसम में शुष्क हवाओं के कारण सिर की त्वचा में खुश्की हो जाती है। नतीजतन रूखेपन के कारण बाल गिरना शुरू हो जाते हैं। मौसम परिवर्तन होने, प्रदूषण और आधुनिक लाइफ स्टाइल के कारण भी बाल गिरने लगते हैं। यह बहुत आम समस्या है। इससे बचने के लिए यह उपाय अपनाएं - 150 मिली. सरसों के तेल में 40 मेहंदी के पत्तो डालकर उबालें जब तक कि पत्तिायां अच्छी तरह तल न जाएं। फिर इसे छानकर ठंडा करें और एक बोतल में रख लें। इस तेल से बालों की नियमित रूप से मसाज करने से बाल मजबूत होते हैं और चमकदार भी बनते हैं।

[उफ! ये झुर्रियां]

आधे खीरे के रस में अंडे की सफेदी, एक टीस्पून नींबू का रस और एक टीस्पून ग्लिसरीन मिलाकर चेहरे पर लगाएं। झुर्रियों को हटाने के लिए यह बेहतरीन एंटी रिंकल लोशन का काम करता है। इसे चेहरे पर लगाएं और दस मिनट बाद धो लें। यह उपाय हफ्ते में दो बार जरूर करें।

[मुंहासे भगाएं]

मुंहासे और उनके दाग हटाने के लिए चेहरे पर टमाटर का गूदा लगाएं। ऐसा प्रतिदिन करें और एक घंटे बाद साफ पानी से चेहरा धो लें।

[दमकती त्वचा]

बादाम पाउडर, गुलाब जल, ग्लिसरीन और नींबू के रस को बराबर-बराबर मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर पूरी रात लगा रहने दें। सुबह चेहरा साफ करें। पहले गुनगुने फिर ठंडे पानी से चेहरा धोएं। फिर फर्क देखिए, कांतिमय चमकदार त्वचा। ऐसा हर दूसरे दिन करें।

[स्किन टॉनिक]

एक अंडे की जर्दी, एक टीस्पून शहद और चुटकी भर हल्दी पाउडर एक साथ मिलाकर चेहरे पर आधा घंटा लगाएं। आप इस मिश्रण को फ्रिज में करीब 20 दिन तक रख सकती हैं।